ओसवाल महिला समिति ने दिया कन्या भ्रूण संरक्षण का संदेश, शपथ भी दिलाई
श्रीगंगानगर| ओसवाल महिला समिति ने रविवार को यहां कन्या भ्रूण संरक्षण का संदेश देते हुए श्री आत्मवल्लभ जैन गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया। जेल अधीक्षक राजपाल सिंह ने सबको कन्या भ्रूण संरक्षण का संकल्प करवाया। जिला स्थायी लोक अदालत के पूर्व सदस्य वीरेंद्र बैद ने कहा कि बेटियों को बचाने के लिए सभी आगे नहीं आए तो सामाजिक समस्याएं और बढ़ेंगी। कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल तथा कॉलेज प्राचार्य डॉ. मृदुला यादव विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में समिति के कुबेर का खजाना पुरस्कार घोषित किए गए। महिला समिति संरक्षक मनोरमा बैद, मंत्री शर्मिला कोचर, कोषाध्यक्ष स्वीटी जैन एवं अंजू बांठिया ने अतिथियों को सम्मानित किया। ओसवाल सभा अध्यक्ष कमलकांत कोचर, महाविद्यालय के सचिव नरेश जैन, ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल पांडुसरिया, एसएस जैन सभा के अध्यक्ष नरेश भोला, उपाध्यक्ष मनोज जैन हैप्पी, रोटरी ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष चंद्रेश जैन, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष आशा बोरड़, मंत्री राज सुराणा, जिला पतंजलि महिला समिति अध्यक्ष रंजना छाबड़ा, मारवाड़ी युवा मंच महिला प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष वीणा जैन तथा इनरव्हील क्लब की नीना कोहली आदि मौजूद थे।