जवाहरनगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पकड़े वारंटी
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर थाना पुलिस ने वारंटियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सीआई प्रशांत कौशिक के अनुसार मंगलवार सुबह पांच से आठ बजे तक अभियान के दौरान स्थायी वारंटी छोटू उर्फ विकास पुत्र अशोक कामरा निवासी 35 संजय कॉलोनी और गिरफ्तारी वारंटी लक्ष्मण दास उर्फ पप्पू मित्तल पुत्र राजाराम अग्रवाल निवासी गली नंबर एक एसएसबी रोड, महेश कुमार पुत्र मदनलाल भटेजा निवासी मकान नंबर 49 मीरा विहार अशोकनगर, काला सिंह पुत्र खारा सिंह राय सिख निवासी एसएसबी रोड गली नंबर 10, अजय कुमार पुत्र मोटाराम छजगरिया निवासी छजगरिया मोहल्ला और लक्ष्मण दास उर्फ पप्पू मित्तल पुत्र राजाराम अग्रवाल निवासी एसएसबी रोड गली नंबर एक को गिरफ्तार किया है।