चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर एक लाख की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जं
श्रीगंगानगर। चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में जवाहरनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिवनगर निवासी अर्जुनराम पुत्र फूसाराम ने बताया कि शुगर मिल निवासी बलवंत पुत्र कन्हैयालाल और सियाराम पुत्र कन्हैयालाल ने पारिवारिक जरूरत होने का हवाला देते हुए परिवादी से एक लाख रुपए लिए। इसकी एवज में दोनों ने एक लाख रुपए का चेक दिया, जिसे परिवादी ने बैंक में लगाया तो आरोपियों के हस्ताक्षर मिलान नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई चंद्रकला को सौंप दी है।