- Hindi News
- National
- श्रीगंगानगर अजमेर ट्रेन का पहला फेरा आज, कुल सीटें 1364, रिजर्वेशन 21 हुए, 17 घंटे में पहुंचाएगी
श्रीगंगानगर-अजमेर ट्रेन का पहला फेरा आज, कुल सीटें 1364, रिजर्वेशन 21 हुए, 17 घंटे में पहुंचाएगी
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
रेलवे की ओर से श्रीगंगानगर से अजमेर रूट पर यात्री भार जांचने के लिए बुधवार को अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाने वाला ट्रायल कम यात्री भार मिलने से फेल होने के कगार पर है। बुधवार को श्रीगंगानगर से सुबह आठ बजे अजमेर स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन को कितना कम यात्री भार मिल रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार रात आठ बजे तक इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए मात्र 21 लोगों ने ही रिजर्वेशन करवाया है।
ट्रेन में कुल 18 कोच हैं। इसमें से एक एसी चेयरकार है। 70 सीटों में से मात्र सात सीटों का रिजर्वेशन हुआ है। 12 कोच नॉन एसी चेयरकार है। 1294 में से सिर्फ 14 सीटों का ही रिजर्वेशन हुआ है। इसके अलावा तीन साधारण कोच व दो एसएलआर हैं। यह एक्सप्रेस ट्रेन है जो यहां से सिर्फ अजमेर जाएगी। वापस नहीं आएगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि श्रीगंगानगर से ब्यास मेला स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए जयपुर से रैक गत माह यहां भेजा गया था। दो अप्रैल को ब्यास मेला स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची। इसके बाद से यह रैक यहां रुका हुआ था। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के रूप में इसे बुधवार सुबह यहां से रवाना किया जाएगा।