पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्लोन एटीएम कार्ड से खाते से निकाले 40 हजार, केस

क्लोन एटीएम कार्ड से खाते से निकाले 40 हजार, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। क्लोन एटीएम कार्ड से ठगी का एक और नया मामले सामने आने के बाद बैंक मैनेजर ने खुद कोतवाली पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी निवासी और हाल पी ब्लॉक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विजय अनेजा पुत्र सतनामदास ने बताया कि छवि कुक्कड़ उनके बैंक की उपभोक्ता हैं और उन्होंने एटीएम कार्ड इश्यू करा रखा है। विगत दिनों छवि कुक्कड़ ने बैंक मैनेजर को खाते से 40 हजार रुपए निकलने की शिकायत की तो उन्होंने मामले में जानकारी जुटाई। पता लगा कि अज्ञात ने बैंक उपभोक्ता छवि कुक्कड़ को जारी किए एटीएम कार्ड का क्लोन एटीएम कार्ड बनाकर गत वर्ष 27 व 28 सितंबर 2017 को दस-दस हजार के चार ट्रांजेक्शन किए।

खबरें और भी हैं...