पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंपो पलटने से नीचे दबी 5 साल की बेटी की मौत, मां घायल, केस दर्ज

टेंपो पलटने से नीचे दबी 5 साल की बेटी की मौत, मां घायल, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर|पुरानी आबादी इलाके में टेंपो पलट जाने से एक बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुरानी आबादी थाना पुलिस ने बच्ची की मां के रिश्तेदार की शिकायत पर टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसआई नाहर सिंह ने बताया कि पुरानी आबादी वार्ड नंबर तीन स्थित गली नंबर तीन निवासी रमेश कुमार पुत्र रवींद्र कुमार रामदासिया ने बताया कि उसकी चाची संतोष अपनी पांच साल की पुत्री महक उर्फ तन्नू के साथ सोमवार रात को बठिंडा से श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पहुंची। संतोष रेलवे स्टेशन से टेंपो में सवार होकर पुरानी आबादी आ रही थी। यहां खेत्रपाल मंदिर के नजदीक पहुंचते ही चालक ने टेंपो एक घर के आगे बने थड़े पर चढ़ा दिया। इससे टेंपो पलट गया और संतोष और उसकी पुत्री टेंपो के नीचे दब गए। जोरदार धमाका होने के कारण लोगों ने घर से निकल कर देखा और टेंपो के नीचे दबे संतोष और उसकी पुत्री महक को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने महक उर्फ तन्नू (5) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से टेंपो चलाकर दुर्घटना कारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...