पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. जाखड़ के घर रात को फायरिंग, जांच शुरू

डॉ. जाखड़ के घर रात को फायरिंग, जांच शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। जिला अस्पताल के डॉ. केके जाखड़ के घर पर मंगलवार रात को फायरिंग की सूचना पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस के अनुसार इस मामले में देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका।

सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित के अनुसार मंगलवार शाम को डॉ. जाखड़ के घर कुछ लोग एक महिला मरीज को दिखाने आए थे, जिनका एक्स-रे की बात को लेकर कोई विवाद हो गया। सीओ सिटी पुरोहित ने बताया कि मामले में फायरिंग की बात बताई गई थी, जिस पर सदर थाना पुलिस की एसआई प्रकाश को मौके पर भेजा गया था। एसआई ने मौका स्थल का निरीक्षण किया तो किसी पत्थर से कांच आदि तोड़े जाने की जानकारी दी और फायरिंग की पुष्टि नहीं की। मामले में पुलिस देर रात तक जांच करती रही।

खबरें और भी हैं...