- Hindi News
- National
- मैनेजमेंट गुरु रघुरामन छात्रों को बताएंगे 6 ऐसे फील्ड, जहां कभी नहीं होगी मंदी
मैनेजमेंट गुरु रघुरामन छात्रों को बताएंगे 6 ऐसे फील्ड, जहां कभी नहीं होगी मंदी
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
देश के जाने-माने मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन, जिन्हें आमतौर पर युवा यू-ट्यूब पर सुनते हैं या समाचार पत्रों में छपे उनके आर्टिकल पढ़कर प्रेरित होते हैं, वह 20 अप्रैल को श्रीगंगानगर के युवाओं से रूबरू होंगे। दैनिक भास्कर व स्पैंगल पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में 20 अप्रैल को एग्रो फूड पार्क रोड स्थित स्पैंगल पब्लिक स्कूल में सुबह 10:30 बजे भास्कर संवाद कार्यक्रम होगा।
कॅरियर सेमिनार के दौरान युवाओं को 6 ऐसी इंडस्ट्री की जानकारी दी जाएगी, जिसमें आने वाले 150-200 सालों तक खूब रोजगार रहेगा। इतना ही नहीं बाजार में भले कितनी ही मंदी क्यों न आ जाए, इन इंडस्ट्री और इससे जुड़े लोगों के रोजगार पर इसका कोई असर भी नहीं पड़ेगा। यह सारी जानकारी एन. रघुरामन सेमिनार के दौरान युवाओं को देंगे, जिससे वह भविष्य की मांग के अनुसार अपना कॅरियर निर्धारित कर सकें। इसमें युवाओं व उनके परिजनों की शंकाओं का समाधान करेंगे। इसके साथ उनकी कॅरिअर काउंसलिंग की जाएगी। स्पैंगल पब्लिक स्कूल के संचालक नितिन अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन के लिए होने वाले इस कार्यक्रम में मैनेजमेंट गुरु एन. रघुरामन के साथ पुलिस विभाग में कार्यरत एएसपी सत्यपाल मिड्ढ़ा भी शामिल होंगे। मिढ्ढा युवाओं को पुलिस व प्रशासन से जुड़े मामलों में मार्गदर्शन देंगे।
भास्कर संवाद
एन. रघुरामन
एसपी मिड्ढा