- Hindi News
- National
- महिला कांग्रेस का अनूठा विरोध; भाजपा को दुष्कर्म की घटनाएं दिखाने को दिन में निकाला लालटेन मार्च
महिला कांग्रेस का अनूठा विरोध; भाजपा को दुष्कर्म की घटनाएं दिखाने को दिन में निकाला लालटेन मार्च
श्रीगंगानगर। अनूठे विरोध की यह फोटो महिला कांग्रेस की है। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार को दुष्कर्म की घटनाएं दिखाने के लिए दिन में लालटेन मार्च निकाला। तर्क यह दिया गया कि लालटेन जगाने से सरकार को दुष्कर्म की घटनाएं दिखाई देने लगेंगी। यह मार्च शहर में विभिन्न जगहों से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया। इससे पहले पंचायती धर्मशाला में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की सभा भी हुई। विस्तृत खबर पेज 15 पर