सफाई कर्मियों के 144 पदों पर भर्ती के लिए कमेटियां गठित
श्रीगंगानगर| डीएलबी की ओर से सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकालने के बाद नगरपरिषद ने मंगलवार को एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी आवेदन-पत्र लेकर जांच करेगी तथा उच्चाधिकारियों को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित करेगी। आयुक्त सुनीता चौधरी ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए तीन स्तर पर कमेटी बनाई है। इसमें वरिष्ठ लिपिक निशेष कुमार स्टोर में आवेदन-पत्रों का वितरण करेंगे व टाईम कीपर समीर कुमार इनका सहयोग करेंगे। इन्हीं के द्वारा रजिस्टर का संधारण किया जाएगा, जिसमें क्रम संख्या, आवेदक का नाम, जाति, उम्र, पता आदि लिखेंगे।