राज्य में उत्तरी क्षेत्र के 8 जिलों को जल प्रदूषण मुक्त करने की मांग
श्रीगंगानगर| राष्ट्रीय शिव सेना ने कहा है कि उत्तरी राजस्थान के आठ जिलों में स्वच्छ पेयजल नहीं मिलता। इस वजह से राज्य में स्वच्छता अभियान बेमानी है। यहां पुरानी आबादी में मंगलवार को राष्ट्रीय शिव सेना की बैठक में पर्यावरण संबंधी मुद्दा गहराया रहा। बैठक में बताया कि पंजाब से नहरों में दूषित जल आ रहा है, जिससे श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर सहित आठ जिलों में कैंसर का रोग बढ़ रहा है। बैठक में ओम कस्वां सहित अनेक लोग उपस्थित थे।