सर्व शिक्षा अभियान में दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल व कृत्रिम अंग
श्रीगंगानगर| सर्व शिक्षा अभियान की समावेशित शिक्षा गतिविधि के तहत मंगलवार को मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट कैंप लगाया गया। इसमें दिव्यांग बालक-बालिकाओं को अंग उपकरण उपलब्ध कराए गए। मुख्य अतिथि कलेक्टर ज्ञानाराम ने दिव्यांगजनाें को उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीईओ हरचंद गोस्वामी ने की। एसएसए प्रभारी राजेश अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 13 में हुआ। इसमें 10 को ट्राई साइकिल, 23 को सीपी चेयर, 26 को व्हील चेयर, 25 को एमएसअाईईडी किट 27 को क्रच एग्जिला, 14 को रोलेटर, 26 को स्मार्ट केन, 31 को ब्रेेल किट, 99 को हियरिंग एड, 41 को कैलिपर्स और 17 को डेसी प्लेयर दिया गया। शिविर में 9 ब्लाॅक के 204 विशेष योग्यता वाले विद्यार्थियों को अंग उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर डीडी बीकानेर चाननमल भार्गव, अवर उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश रेणुआ, सुनील गर्ग, श्यामलाल शर्मा, विनोद सिडाना, राकेश कुमार सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।