परशुराम सेना की ओर से गोशाला मार्ग पर आज मनाई जाएगी जयंती
श्रीगंगानगर| परशुराम सेना की ओर से श्री गोशाला रोड स्थित परशुराम चौक पर बुधवार शाम को पांच बजे परशुराम जयंती उत्सव मनाया जाएगा। सेना के अध्यक्ष सतीश शर्मा व सचिव राहुल गौड़ ने बताया कि चौक पर स्थापित ‘फरसे’ पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा करते हुए प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही मनमोहक आतिशबाजी व पटाखे चलाते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।