बाबा साहेब के राजनीतिक दृष्टिकोण व विचार को लेकर हुआ व्याख्यान
श्रीगंगानगर| नोजगे पब्लिक स्कूल में राजनीति विज्ञान विभाग की आेर से डॉ. भीमराव आंबेडकर विचारधारा व योगदान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें बाबा साहेब के दर्शन व चिंतन पर विचार किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बाबा के जीवन, विचारधारा व राजनीतिक दृष्टिकोण पर सूक्ष्म अध्ययन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. आरएस पूनिया, डॉ. पीएस सूदन, कमलजीत सिंह सूदन, मर्विन भादू, भावना स्वामी, समायरा अदलखा, तनीषा छाबड़ा, दुष्यंत सिंह आदि उपस्थित रहे।