पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ दुष्कर्म मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग

कठुआ दुष्कर्म मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| गंगानगर युवा मोर्चा सदस्यों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कठुआ जिले में बालिका से दुष्कर्म मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवकरण नायक, अजायबसिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यालय अधीक्षक बृजमोहन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि कठुआ में बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के बाद मृत्यु के कारणों की जांच सीबीआई से करवाई जाए। आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान बंटी मौर्य, हरकेवल सिंह, रमेश नायक, देशवीर सिंह, मोहनलाल गुप्ता, तेजपाल नायक, नीरज शर्मा, कपिल देव आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...