चूनावढ़ थाने में जागरुकता शिविर, बाल विवाह रोकथाम का दिलाया संकल्प
श्रीगंगानगर| जिला विधिक प्राधिकरण की जागरूकता टीम की आेर से चूनावढ़ थाना में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर थानाधिकारी शैलेश कुमार व विजय सिंह शेखावत के सहयोग से लगाया गया। विधिक शिविर में एडवोकेट वेदप्रकाश नारंग व पैरालीगल वॉलंटियर अरविंद जोशी द्वारा ग्रामवासियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की कल्याणकारी योजना नालसा योजना-2015 के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामवासियों को आखातीज पर बाल विवाह रोकथाम का संकल्प दिलाया गया तथा शारदा एक्ट-1929 के बारे में बताया गया। लड़के की आयु 21 वर्ष तथा लड़की की आयु 18 वर्ष के बाद ही विवाह करने के लिए प्रेरित किया गया।