पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब टेक्नोलॉजी की लत को दूर करने में लगी सिलिकॉन वैली

अब टेक्नोलॉजी की लत को दूर करने में लगी सिलिकॉन वैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर दिन प्रत्येक 19 मिनट में औसतन 47 बार अमेरिकी फोन चैक करते हैं। स्मार्टफोन की स्क्रीन को छूने की इतनी आदत हो चुकी है कि हर दिन हम पांच घंटे तक अमूमन इस पर निकाल देते हैं। इसी आदत को छुड़ाने के लिए सिलिकॉन वैली में कुछ कंपनियां इस पर काम कर रही हैं, क्योंकि इससे बच्चे, किशोर और वयस्क मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ये लत की तरह हो चुका है।

अमेरिका सायकोलॉजिकल एसोसिएशन के मुताबिक 65 फीसदी का मानना है कि इस लत को छोड़ा तो मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में पिछले वर्ष हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि स्मार्टफोन को मात्र सामने रखभर देने से व्यक्ति की संज्ञान की क्षमता गड़बड़ा जाती है। वह बुनियादी मुद्दों से हट जाता है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के सायकोलॉजिस्ट एडम अल्टर कहते हैं कि वर्तमान में जो दौर टेक्नोलॉजी से जुड़े रहने का है, वह महामारी का रूप ले चुका है। आलोचक इससे सहमत हैं। किसी एप से हम लंबे समय तक चिपके हुए हैं, तो इसका अर्थ है कि इस एप के बनाने वालों को हम अपने पर्सनल डेटा को बेच रहे हैं। ये हमारा ज्यादा ध्यान खींच रहा है। इस तरह से हम गूगल या फेसबुक के कस्टमर नहीं रहते, वरन हम उनके लिए प्रोडक्ट बन चुके हैं और हमें उनके हाथों बेचा जा रहा है।

रिसर्च के लिए इन दिनों एक बिल्कुल नया क्षेत्र है ‘परसुएसिव टेक्नोलॉजी’। इसमें ये देखा जाता है कि किस तरह से कंप्यूटर मनुष्य के विचारों और गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। न्यूरोसाइंस और बिहेवियरल सायकोलॉजी के लिए भी ये गहन विषय है। हजारों एप, इंटरफेस और डिवाइस कैसे कई लोगों को लगातार स्क्रॉलिंग करने को प्रोत्साहित करते रहते हैं। दूसरी ओर ये कुछ लोगों को इसके लिए हतोत्साहित भी करते हैं।

कंप्यूटर कैसे मनुष्य के बर्ताव को काबू में कर लेते हैं इस पर सबसे पहले अध्ययन करने वाले स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीजी फॉग कहते हैं कि यदि 20 वर्ष पहले मैंने यह घोषणा की होती कि हम ऐसी मशीनें बना रहे हैं, जो मनुष्य को नियंत्रित करने वाली हैं, तो हल्ला मच गया होता। लेकिन आज हम ‘परसुएसिव टेक्नोलॉजी’ के बीच हैं।

हर कंज्यूमर टेक कंपनी एमेजॉन जैसी कंपनियों के जरिए काम कर रही है। कंपनियां चाहती हैं कि लोग उनके प्लेटफॉर्म पर अधिक समय तक बने रहे। फेसबुक के डिजाइनर ये तय करते हैं कि कौनसा वीडियो या फ्रेंड्स कमेंट आपको ऊपर दिखेगी। गूगल के एक पूर्व कर्मचारी ट्रिस्टन हैरिस और फेसबुक के इन्वेस्टर रॉजर मॅकनेमी ने तो बाकायदा टेक कंपनियों पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर ऐसे प्रोडक्ट दे रही हैं, जिससे लोगों की लत बन जाए। एपल के शेयरहोल्डर ने सार्वजनिक रूप से कंपनी से कहा कि वह टेक्नोलॉजी की लत को कम करने वाले आई फोन बनाएं।

पिंटरेस्ट सिलिकॉन वैली की पहली कंपनी थी, जिसने बिहेवियरल सायकोलॉजिस्ट को नौकरी दी और वह चाहती थी कि उसके फोटो एलबम में आधी ही फोटो दिखे, जिससे देखने वाले की जिज्ञासा बनी रहे। वह कभी शांत न हो और कंज्यूमर उसके प्लेटफॉर्म पर बना रहे।

टेक डिटॉक्स करने के लिए काम शुरू हो चुका है। सेनफ्रांसिस्को में टेक्नोलॉजी माइंडफुलनेस नाम से एक कांफ्रेंस हुई। इसमें टेक फ्री प्राइवेट स्कूल, टेक फ्री मीटिंग जैसे विचारों पर मंथन किया गया। कुछ एप जैसे ‘मोमेंट’ और ‘ऑनवर्ड’ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे लोगों में फोन की लत को सीमित कर दें।

अनुदारवादी लोकतांत्रिक नेता विक्टर फिर जीते

इयान ब्रेमर

विक्टर ओरबन और उनकी पार्टी फेडरेशन ऑफ यंग डेमोक्रेट्स को एक बार फिर से भारी बहुमत से हंगरी की जनता ने जिताया है। उन्हें अनुदारवादी लोकतांत्रिक नेता माना जाता हैे। इनकी पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिला है। ओरबन तीसरी बार लगातार चुने गए हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने शरणार्थियों के खिलाफ अभियान चला रखा था। इस जीत के बाद विक्टर के मीडिया और बिजनेस लीडर्स पर प्रहार और तेज हो जाएंगे। ये दोनों ही इनकी बातों के समर्थक नहीं माना जाते हैं। पेरिस में चार्ली हेब्दो के हमले के बाद विक्टर ने एकदम सख्ती कर दी थी। उन्होंने इस्लामिक हमलावरों की घुसपैठ के खिलाफ चेतावनी दे रखी थी। इसी रुख ने उन्हें भारी बहुमत से जिताया है। हंगरी में 6 फीसदी आबादी ऐसी है, जो विदेशी मूल की है। विक्टर नहीं चाहते कि विभिन्न संस्कृतियों के शरणार्थी उनके देश में शरण लें। साथ ही वे यूरोपीय संघ द्वारा निर्धारित कोटा प्रणाली के पक्ष में नहीं हैं, जिसमें हंगरी के संविधान में यूरोपीय संघ के लिए कुछ प्रावधान करने की बात है। शरणार्थियों के मामले में यूरोपीय संघ ने चैक, स्वोवाकिया, रोमानिया से कुछ लोगों को अपने यहां शरण देने की बात कही थी, लेकिन विक्टर ने तत्काल आपत्ति ली और अनुमति नहीं दी थी।

(© 2018 Time Inc.) सर्वाधिकार सुरक्षित। टाइम मैग्जीन से अनुवादित और Time Inc. की अनुमति से प्रकाशित। पूर्व अनुमति के बिना किसी भी भाषा में पूरा या आंशिक रूप में प्रकाशित करना प्रतिबंधित। टाइम मैग्जीन और टाइम मैग्जीन लोगो Time Inc. के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं। इनका उपयोग अनुमति लेकर किया गया है।

, श्रीगंगानगर, रविवार 15 अप्रैल, 2018

खबरें और भी हैं...