पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्कॉम ने शिकायतें लिखना बंद किया, दो सब डिवीजनों में नहीं शुरू हुई बिजली शिकायत यूनिट

डिस्कॉम ने शिकायतें लिखना बंद किया, दो सब डिवीजनों में नहीं शुरू हुई बिजली शिकायत यूनिट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता, श्रीगंगानगर।

शहर में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए डिस्कॉम ने एफआरटी टीम लाॅन्च की थी। इसका काम यह है कि शहर में उपभोक्ताओं की किसी भी शिकायत का इन्हें दो घंटे के भीतर निस्तारण करना होता है। 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में यह टीम काम करती है। लेकिन समस्या यह है कि लाॅन्चिंग के लगभग 5 महीने बाद भी शहर के दो सबडिवीजन में एफआरटी की तीसरी यूनिट (रात 12 से सुबह 8 बजे तक) लाॅन्च नहीं की गई है। इससे उपभोक्ता अगर रात में शिकायत करते हैं तो इनकी शिकायत का सुबह 8 बजे से पहले निस्तारण नहीं हो पाता है। वहीं, कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत यह भी है कि रात में एफआरटी का टोल फ्री नंबर भी अक्सर बंद हो जाता है, जिससे वे चाहकर भी अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवा पाते हैं। शहर के तीनों सबडिवीजन में 18 नंवबर 17 को लाॅन्चिंग हो गई थी। अभी एक साल के लिए इनका करार हुआ है जिसके अगले दो साल तक और बढ़ाया जा सकता है। शहर में यह करार लगभग 55 लाख रुपए का है और एफआरटी को एक गाड़ी के लिए रोज 1.5 लाख का भुगतान किया जाता है। शहर के तीनों सबडिवीजन में एक एक गाड़ी काम कर रही है। यह टीम उपभोक्ताओं की शिकायत पर तुरंत रिस्पांस करती है।

परेशानी

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत का दो घंटे के भीतर करना होता है निस्तारण

निगम की जोधपुर से निगरानी, स्थानीय स्तर पर शिकायत तक नहीं

एफअारटी से अनुबंध होने के बाद निगम ने उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करना बंद कर दिया है। अगर उपभोक्ता निगम कार्यालय या किसी अधिकारी को अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं तो वह उन्हें एफआरटी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने को कहते हैं। इसकी मॉनीटरिंग सीधे जोधपुर से होती है और वहीं से टीम को निर्देश दिए जाते हैं।

दो सबडिवीजन में बंद है एक यूनिट

एफआरटी टीम 8-8 घंटे की शिफ्ट में काम करती है। यह सुबह 8 से 4 बजे तक, शाम 4 से रात 12 बजे तक और रात 12 से सुबह 8 बजे तक शिफ्ट में काम करती है। समस्या होने पर जब उपभोक्ता इनके टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 पर शिकायत दर्ज कराते हैं तो यह दो घंटे के भीतर इसका समाधान करते हैं। अब समस्या यह है कि सिटी प्रथम सबडिवीजन के अलावा न तो पुरानी आबादी सबडिवीजन और न ही सिटी थर्ड सबडिवीजन में तीसरी यूनिट (रात 12 से सुबह 8 बजे तक) लांच की गई है। इससे रात में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह बोले जिम्मेदार : एसई डॉ. संजय बाजपेयी ने बताया कि सर्दियों में रात में ज्यादा शिकायतें नहीं आती थी, इसलिए तीसरी यूनिट शुरू नहीं कराई गई थी। लेकिन गर्मी में आने वाली परेशानियों को देखते हुए कंपनी को निर्देश दिए जा चुके हैं कि दोनों सबडिवीजन में एफआरटी की तीसरी यूनिट शुरू कर दी जाए।

खबरें और भी हैं...