पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली बार 25 से ज्यादा संगठनों ने एक साथ मिलकर दी बाबा साहेब को पुष्पांजलि

पहली बार 25 से ज्यादा संगठनों ने एक साथ मिलकर दी बाबा साहेब को पुष्पांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अांबेडकर की 127वीं जयंती पर शनिवार को जिलेभर में उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रीगंगानगर शहर में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब 25 से ज्यादा संगठनों ने एकजुट होकर दलित एक्शन कमेटी के बैनर तले गोलबाजार स्थित आंबेडकर सर्किल पर सामूहिक रूप से बाबा साहेब की जयंती मनाकर उन्हें पुष्पांजलि दी। इसमें दलित संगठनों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठन भी शामिल थे। सुबह 10 बजे शुरू हुए समारोह में पदाधिकारियों ने पहले बाबा साहेब की प्रतिमा को फूल मालाएं पहनाईं। इसके बाद मौजूद अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर विभिन्न रैलियां भी निकाली गईं जो विभिन्न इलाकों से होते हुए आंबेडकर सर्किल पहुंचीं और यहां बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दलित समाज के लोगों को संदेश दिया गया कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलाे और अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करो। क्योंकि शिक्षा से ही समाज का पिछड़ापन दूर हो सकता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एससी मोर्चा ने सांसद को भेंट किए पौधे : भाजपा एससी मोर्चा के सौजन्य से पार्टी कार्यालय में डॉ. अंबेडकर जयंती पर सांसद निहालचंद सहित जिला पदाधिकारियों को पौधे भेंट किए गए। निहालचंद ने कहा कि संविधान निर्माता को भारत र| दिलाने में वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का योगदान था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा, प्रहलाद राय टाक, सुशील श्योराण, महेश पेड़ीवाल, ओमी नायक, अमित चलाना, प्रदीप धेरड़, अंजू सैनी, संजय महिपाल सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने अांबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

बाबा साहेब के सम्मान में गाए गीतों पर झूमे लोग : गोलबाजार में लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देकर जमकर उत्सव मनाया। “वल्लाह कहां से लाए, बाबा साहेब सा दिल’, “जय भीम कहेंगे हम सारे’, “बाबा साहेब का जन्मदिन, खुश है दलित समाज’ जैसे विभिन्न गीत गाए गए, जिस पर लोग झूमते नाचते रहे। महिला, पुरुष व बच्चों सभी में बाबा साहेब के जन्मदिन के प्रति एक उत्साह था और वे नाच-गाकर उनके जन्म की खुशियां मना रहे थे।

समारोह में यह रहे मौजूद : समारोह में पूर्व सभापति जगदीश जांदू, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, खालसा प्रबंध समिति सचिव मनिंदर मान, भाजपा नेता अमित कारगवाल, समाजसेवी पूजा छाबड़ा, बंटी वाल्मीकि, तेजेंद्र पाल सिंह टिम्मा, कालूराम, पार्षद सलीम अली चोपदार, अंकुर मगलानी, नरेश सेतिया, सोनू अनेजा, हरबंस वाल्मीकि, कश्मीरी इंदौरा, सेठी वाल्मीकि, बाल कृष्ण पंवार, शंकर ओसवाल, प्रेम नायक, मदन मेव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मीठे पानी की छबील लगाई, लंगर बरताया : गर्मी के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम में ठंडे मीठे पानी की छबील भी लगाई गई। सेवादार कार्यक्रम में मौजूद और आने-जाने वाले लोगाें को ठंडा मीठा पानी पिला रहे थे। विभिन्न संगठनों की ओर से लंगर भी बरताया गया।

ओबीसी मोर्चा ने विपक्ष पर भ्रांतियां फैलाने का लगाया आरोप : नेहरा नगर में बाबा अंबेडकर मंच के सौजन्य से आयोजित बाबा साहेब जयंती समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि एससी/एसटी कानून को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। विपक्ष भ्रांति फैला रहा है। सोनी ने कहा कि दलित अधिकारों के प्रति पार्टी सजग और प्रतिबद्ध है। यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़ ने राष्ट्र और दलितों के योगदान में अंबेडकर की भूमिका के बारे में बताया। विधायक कामिनी जिंदल सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर अतिथियों को सम्मान प्रतीक भेंट किए गए।

जनवादी महिला समिति ने दलितों के दमन के विरोध में निकाला जुलूस, सरकार पर माहौल खराब करने का लगाया आरोप

श्रीगंगानगर। अांबेडकर चौक कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि, जनवादी महिला समिति की महिलाएं दमन विरोधी रैली निकालते हुए एवं नेहरा नगर में राजकुमार सोनी को सम्मानित करते हुए।

जनवादी महिला समिति ने दलित दमन के विरोध एवं बेटियों को दुष्कर्मियों से बचाओ के आह्वान के साथ पंचायती धर्मशाला से अंबेडकर सर्किल तक दमन विरोधी जुलूस निकाला और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जुलूस में महिला समिति की प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा स्वामी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इससे पूर्व पंचायती धर्मशाला में स्वामी ने केंद्र सरकार पर एससी/एसटी एक्ट में बदलाव की आड़ में माहौल खराब करने का आरोप लगाया। समिति की जिलाध्यक्ष आशा कश्यप, संतोष पंवार सहित अनेक महिलाओं ने संबोधित किया। इस मौके पर हरकेवल सिंह, प्रकाश राव, मनिंद्र मान, कालूराम मेघवाल सहित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

कलेक्टर-एसपी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए : : ग्राम स्वराज अभियान के पहले दिन शनिवार को सामाजिक न्याय दिवस पर कलेक्टर ज्ञानाराम व एसपी हरेन्द्र कुमार महावर ने सुबह 7:30 बजे अंबेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर नखतदान बारहठ, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, कैलाशचंद शर्मा, यशपाल आहूजा, संजय महिपाल, प्रहलादराय टाक, डॉ. नरेश बंसल, बीपी चंदेल व श्याम धारीवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

वार्ड 45 में किया अंबेडकर भवन का शिलान्यास : वार्ड 45 स्थित रेगर मोहल्ले में शनिवार को सांसद निहालचंद ने अांबेडकर भवन का शिलान्यास किया। यहां लगभग 250 फीट लंबाई और 80 फीट चौड़ी जगह में से आधे में अांबेडकर पार्क का निर्माण नगरपरिषद करवा रही है। इसके अलावा शेष जगह पर अंबेडकर भवन का निर्माण होगा। सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में जो कहा था, वह शीघ्र पूरा होने जा रहा है। विधायक कामिनी जिंदल ने अंबेडकर पार्क और अंबेडकर भवन के चारों तरफ सड़क निर्माण करवाने की घोषणा की।

विचार गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने आंबेडकर के योगदान को याद किया, कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि

श्रीगंगानगर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहारण की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी की गई। कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संविधान निर्माता ने दलितोद्धार में बड़ा योगदान किया है। वे विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे। वर्तमान सरकार देश में भाईचारा समाप्त करने की कोशिश कर रही है और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। गोष्ठी में राजकुमार गौड़, जगदीश जांदू, कश्मीरीलाल जसूजा, गंगाजल मील, नरेश अग्रवाल, सोहनलाल सिंगाठिया, भीमराज डाबी, सहित जिले भर से पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष राजेश नागर के नेतृत्व में एसएसबी रोड पर कैंडल जलाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आशीष मौर्य, राजेश पचेरवाल, प्रवीण ढिल्लौड़ , सतीश मौर्य, साहबराम, भंवरलाल, महेंद्र चावरिया समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

बाबा साहेब की याद में लगाया लंगर : गोलबाजार में हुए आंबेडकर जयंती के मुख्य समारोह के बाद श्रीगुरु रविदास सेवा समिति के तत्वावधान में लंगर लगाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पवन कलेर, प्रवक्ता रणजीत सहगल, अमन वाल्मीकि, सोम रत्तू, हरमेश महे, राजकुमार, छगन दीप, सतनाम रत्तू, राजेश, तिलकराज, जोगेंद्र सिंह मौजूद रहे।

महिलाओं को समानता दिलाने का आह्वान किया : महाराणा क्रांति पार्टी के कार्यालय में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इसमें महिलाओं को शिक्षा, नौकरी समेत हर जगह समानता का अधिकार देने की बात कही गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलीचंद मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष जसवंत भादू, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बराड़, सीए सुरेश बंसल समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

सभी को शिक्षित होने का दिया संदेश : सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं महासंघ के तत्वावधान में लक्कड़ मंडी रोड स्थित गीता भवन में डॉ. अांबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई और सभी को शिक्षित होने का संदेश दिया गया। इस दौरान विजय गोयल, कश्मीरी लाल जसूजा, रमेश सिंगल, मनीराम सेतिया, यशपाल छाबड़ा, डॉ. ओपी गोयल समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

गोदारा काॅलेज में हुई विचार गोष्ठी : राजकीय गोदारा काॅलेज में विचार गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर : जीवन दर्शन एवं सामाजिक समरसता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रदीप मोदी, डॉ. आशाराम भार्गव, डॉ. श्यामलाल, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. पूनम सेतिया समेत विभिन्न शिक्षण स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताब व विभिन्न शिक्षण सामग्री वितरित की: डॉ. भीमराव अांबेडकर विकास मंच के तत्वावधान में रविदास मंदिर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जरूरतमंद परिवार के बच्चों को कॉपी, किताब व विभिन्न शिक्षण सामग्री वितरित की गई। बोर्ड परीक्षाओं व काॅलेज में 80 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष साथी यशपाल ने बताया कि इससे पहले सुबह 5 बजे दलित बस्तियों से प्रभात फेरी निकाली गई और बाबा साहेब का संदेश दिया गया। इस दौरान आरपी सिंह, कृष्ण गोस्वामी, दुलीचंद मेघवाल, मामराज छींपा, कालिया लट्टू, गुरदेव सिंह संधू, बाबूखां रिजवी समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

अन्ना जन जागृति मंच व सामाजिक क्रांति मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान : अन्ना जन जागृति मंच व सामाजिक क्रांति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आंबेडकर चौक पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद ‘समस्त जाति-धर्म समरसता व अहिंसा संकल्प अभियान’ के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सतीश शर्मा, क्रांति मंच के अध्यक्ष अजायब सिंह ग्रेवाल, मोहनलाल गुप्ता, देवकरण नायक, राजू वाल्मीकि समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

बीएसएनएल कार्यालय में दी श्रद्धांजलि : अनुसूचित जाति जनजाति वेलफेयर एसोसिएशन, बीएसएनएल दूरसंचार के तत्वावधान में बस स्टैंड स्थित दूरभाष केंद्र परिसर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कर्मचारी व अधिकारी सभी ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दयालाराम, रेखाराम, रामजीलाल, एचपी सिंह, लक्ष्मीनारायण, एसडी संत, धुर्वसिंह, मनीष कुमार रेगर, जगदीश डाबला समेत विभिन्न लोग मौजूद रहे।

श्रीगंगानगर। अंबेडकर जंयती पर कार्यक्रम में बाेलते जिलाध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...