लूट की साजिश रचने के दोनों आरोपियों को जेल भेजा
श्रीगंगानगर| गोशाला मार्ग स्थित पीएनबी के बाहर ग्राहक से नकदी लूटने की साजिश रचने के दोनों आरोपियों को जवाहरनगर पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। जांच अधिकारी एसआई चंद्रकला ने बताया कि आरोपी इंदिरा कॉलोनी गली सात निवासी प्रमोद उर्फ विक्की उर्फ ज्यूस अग्रवाल और पटियाला के गांव डेरा निवासी दीपसिंह जटसिख को शुक्रवार दोपहर को लूट की साजिश करते पकड़ा था। आरोपियों के पास अवैध देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए थे। इनके साथ के दो आरोपी फरार हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम तलाश कर रही है।