पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसिक रूप से बीमार युवती संदिग्ध परिस्थितियों में 70 प्रतिशत झुलसी

मानसिक रूप से बीमार युवती संदिग्ध परिस्थितियों में 70 प्रतिशत झुलसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती गंभीर हालत में झुलस गई। हादसा शनिवार दोपहर एसएसबी राेड स्थित नागौरी कॉलोनी में हुआ। युवती को लालगढ़िया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जवाहरनगर थाना के ड्यूटी अधिकारी हवलदार दयाराम ने बताया कि 19 वर्षीय युवती हादसे में करीब 70 प्रतिशत तक झुलस गई है। डॉक्टरों के अनुसार वह बयान देने योग्य नहीं है। इस कारण हादसे के कारणों का साफ ताैर पर पता नहीं चल पाया है। युवती के पिता ने बताया कि वह करीब पांच-छह वर्षों से मानसिक रूप से बीमार है। उसके बीमारी के उपचार संबंधी दस्तावेजों की भी तस्दीक की गई है। परिजनों के मुताबिक वह दोपहर में चाय बना रही थी। तभी सिलेंडर चूल्हे की आग उसके पहने कपड़ों में लग गई। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...