पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उठाव विवाद मेंे गेहूं से भरी धानमंडी, ‌Rs.1600 प्रति क्विं. तक बिका, किसानों को 30 लाख का नुकसान

उठाव विवाद मेंे गेहूं से भरी धानमंडी, ‌Rs.1600 प्रति क्विं. तक बिका, किसानों को 30 लाख का नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

धान मंडी में इस समय तीन लाख क्विंटल से अधिक माल पड़ा है। बिक्री के बाद माल उठाने वाली 100 ट्रैक्टर ट्रालियों की यूनियन अड़ी हुई है कि वह तो 60 से 75 क्विंटल एक बार में उठाव करेगी, जबकि आदेश हैं कि ट्राॅली में 26 क्विंटल से अधिक माल नहीं भरना। इससे धान मंडी से उठाव से कई गुणा अधिक किसानों का गेहूं रोजाना आने से अब धान मंडी अनाज से अट गई है। प्रशासन की लापरवाही के कारण गेहूं उठाव का विवाद अभी तक सुलझाया नहीं जा सका। लाचार किसानों ने अानन-फानन में अपनी फसल व्यापारियों को सस्ते में बेचनी शुरू कर दी है। गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि शनिवार को प्राइवेट खरीद 1600 रुपए प्रति क्विंटल हुई। इससे किसानों को अकेले शनिवार को गेहूं में श्रीगंगानगर धान मंडी में लगभग 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

सोमवार तक माल ढुलाई में ट्रक लगा देंगे : ठेकेदार

एफसीआई के ठेकेदार सूरजमल का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रालियों से जितना माल ढुलाई हो रहा है, वे कर रहे हैं। शनिवार को 16 हजार थैले गेहूं गोदामों में पहुंचा है। सोमवार को ट्रक लगाकर रोजाना 40 हजार क्विंटल ढुलाई की व्यवस्था करेंगे।

कलेक्टर एवं एफसीआई की मिलीभगत: बेनीवाल

कलेक्टर एवं एफसीआई की मिलीभगत है, दोनों ट्रकों से माल ढोना चाहते हैं। इससे 100 ट्रैक्टर ट्राॅली वालों का रोजगार छिन जाएगा। इस मामले में सोमवार को कलेक्टर से बात करेंगे।

सरकार का 26 क्विंटल से अिधक माल नहीं भरने का आदेश, यूनियन एक बार में 75 पर अड़ी

यहां धान मंडी में सरसों, चना और गेहूं की सरकारी खरीद राजफैड और एफसीआई कर रही है। दोनों के माल ढुलाई में अलग-अलग नियम हैं। एफसीआई अदालत के आदेशों का हवाला देकर 26 क्विंटल से अधिक गेहूं उठाव न करने की बाध्यता की दुहाई दे रहा है, जबकि राजफैड प्रत्येक ट्रैक्टर ट्राॅली को सरसों अथवा चने के उठाव में 60 क्विंटल तक की छूट दे रहा है।

किसान लुट रहे, नेता कहां गए : कासनिया

धान मंडी में लाखों क्विंटल माल उठाव विवाद में फंसा पड़ा है। ट्रैक्टर ट्राॅली यूनियन जिद कर रही है कि उसे ट्राॅली में भरपूर माल लदान करने दिया जाए। इससे व्यापारियों के पिड़ ही नहीं सारे रास्ते किसानों के माल से जाम हो गए। हमारा व्यापार चौपट हो रहा है। अब किसानों की पैरवी करने वाले नेता कहां गए।

बिजली की ढीली तारों में स्पार्किंग से अनूपगढ़, जैतसर में 3 बीघा गेहूं की फसल जली

अनूपगढ़| बिजली की ढीली तारों में स्पार्किंग के चलते निकटवर्ती गांव 28ए में एक किसान की गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। गांव 28ए में किसान रामचंद पुत्र कोटचंद कम्बोज के खेत के ऊपर से बिजली की एलटी लाइन जा रही है। एकाएक स्पार्किंग होने से चिंगारी उछली और सीधी नीचे खड़ी गेहूं की फसल में जा गिरी। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने जब लपटें उठती देखी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और ढाणियों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए मगर तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। 27 ए के प्रदीप भट्टी ने प्रशासन और विद्युत निगम को सूचना दी। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी रणवीर वर्मा मौके पर पहुंचे तथा विद्युत सप्लाई को बंद करवाया। ग्रामीणों व किसानों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया। उधर, चक 81 जीबी में भी एक किसान के गेहूं की फसल में आग लगने से नुकसान हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

केसरीसिंहपुर| गांव वी हैड के पास खेतों में शनिवार को गेहूं के बचे अवशेष में 11 केवी की लाइन से गिरी चिंगारी से आग लग गई। मौके पर पास में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह काबू पाया। जहां आग लगी उसके पास सैकड़ों बीघा में फसल खड़ी थी जिसे बचाने के लिए किसानों ने खेत के चारों और ट्रैक्टर से तवी चलाई ताकि आग फैले नहीं। इधर, कस्बे से नगरपालिका का टैंकर भी पहुंच ग या। प्रभावित क्षेत्र पर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। खेत मालिक लखविंद्र सिंह ने बताया कि यहां दो कबूतर मृत पाए गए हैं। 11 केवी की विद्युत लाइन जो काफी ऊंची है उस पर ये दोनों पक्षी आपस मे लाइनों पर टकरा गए। इसी से चिंगारिया निकल कर खेत में गिर गई। गनीमत ये रहा कि हवा तेज नहीं थी और लोग भी खेतों में काम कर रहे थे। अन्यथा बड़ा नुकसान पहुंच सकता था।

जैतसर| सादकवाली के एक किसान के खेत में अचानक आग लगने से गेहूं की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार गांव सादकवाली का नक्षत्र सिंह गांव में ही ठेके पर जमीन लेकर काश्त करता है। शनिवार दोपहर को खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई।

श्रीगंगानगर. धीमे उठाव के कारण शेड के नीचे रखी व्यापारियों की खरीदी गई फसल।

एफसीआई

52 थैलों से अधिक थैले नहीं भरने

एफसीआई का कहना है कि धान मंडी से गेहूं उठाने वाली ट्रैक्टर ट्रालियां 52 थैलों (26 क्विंटल) से अधिक माल ट्राॅली में नहीं भरेंगे।

यूनियन

75 क्विं. ले जाने की छूट दो-यूनियन

ट्रैक्टर ट्राॅली यूनियन का कहना है कि उसे प्रत्येक चक्कर में कम से कम 60 और अधिक से अधिक 75 क्विंटल माल भरकर ले जाने की छूट दी जाए।

खबरें और भी हैं...