पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धमाके से दहला इलाका, रात तक कारण पता नहीं, आशंका अभ्यास में बम फटा

धमाके से दहला इलाका, रात तक कारण पता नहीं, आशंका- अभ्यास में बम फटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

शनिवार देर शाम तेज धमाके से जिला मुख्यालय के आस पास का क्षेत्र दहल गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि मकान तक हिल गए। इतनी तेज आवाज को सुनने के बाद लोग हकीकत जानने को एक दूसरे को फोन करते रहे लेकिन कहीं से कोई पुख्ता सूचना नहीं मिली। कयास ये लगाए जाते रहे कि साधुवाली छावनी में बारूद में विस्फोट हो सकता है अथवा तोप चल गई होगी। दूसरा, या तो गैस सिलेंडर फटा होगा या फिर ट्रक जैसे भारी वाहन के टायर भी हो सकते हैं। इस संबंध में लोग लगातार पुलिस नियंत्रण कक्ष और फायर ब्रिगेड पर फोन कर जानकारी जुटाने का प्रयास कराते रहे लेकिन कहीं से कोई पुष्ट सूचना नहीं मिली। शहर और आस पास के पुलिस थानों तक में इस धमाके को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं थी। इस कारण आशंका यही जताई गई कि छावनी एरिया में अभ्यास के दौरान विस्फोट हो सकता है।

आवाज इतनी तेज कि लालगढ़ जाटान गांव तक सुनी गई, लोग घरों से बाहर आए

धमाका इतना तेज था कि आवाज लालगढ़ जाटान गांव तक सुनी गई। धमाके का केंद्र बिंदू साधुवाली छावनी अथवा उसके आस पास का ही क्षेत्र था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह धमाका करीब 20 किलोमीटर के दायरे में सुनाई दिया। सूत्रों के अनुसार लालगढ़ जाटान छावनी से अधिकारी इस धमाके की सच्चाई जानने को लालगढ़ पुलिस से बार बार पूछते रहे। इधर जिला मुख्यालय पर जवाहरनगर पुलिस और सदर पुलिस से भी जानकारी जुटाने के प्रयास किए गए।

देर रात तक घूमती रही गश्ती गाड़ियां, पता नहीं लगा

धमके को लेकर पुलिस का जाब्ता भी देर रात तक क्षेत्र में घूमता रहा लेकिन आश्चर्य की बात है कि किसी को कोई सूचना नहीं मिली। सदर और जवाहरनगर थाना की मोबाइल गाड़ियों पर रात्रिकालीन डयूटी अधिकारी इस धमाके का पता लगाने को अपने अपने थाना क्षेत्र में करीब तीन घंटे घूमे लेकिन कहीं पर भी कोई पुख्ता जानकारी और साक्ष्य हाथ नहीं लगे। रात एक बजे तक पुलिस नियंत्रण कक्ष और दमकल विभाग के पास इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं आई। इधर लोगों ने बार बार एक दूसरे को फोन कर जिज्ञासा शांत करने का प्रयास किया। पुलिस नियंत्रण कक्ष के पास धमाके के बाद से देर रात समाचार लिखे जाने तक सौ से अधिक लोगों ने फोन कर जानकारी लेने के प्रयास किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमने कई थानों से जानकारी जुटाई है, लेकिन अब तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। इधर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस आवाज की जानकारी जुटाने के लिए प्रयास किए। एसडीएम और तहसीलदार ने पटवारियों को फोनकर जानकारी मांगी लेकिन कहीं से देर रात तक कोई सूचना नहीं मिली।

न तो आगजनी और न ही किसी के हताहत की सूचना

धमाके की आवाज से ही संदेह जताया जा रहा है कि कोई बड़ी जनहानि भी हुई होगी लेकिन इस बात की न तो पुलिस ने पुष्टि की न ही दमकल के पास इस तरह की कोई सूचना ही पहुंची। इससे यह संदेह ओर भी गहरा हो गया कि धमाका छावनी क्षेत्र में हुआ होगा। हालांकि कालूवाला के पास लोगों ने बताया कि कालूवाला बाईपास पर ट्रक के दो टायर एक साथ फटने की सूचना चल रही थी। इस जानकारी को भी किसी ने पुष्ट नहीं किया।

देर रात तबादले

सीआई श्रवणदास व पुष्पेंद्र को श्रीगंगानगर भेजा

भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

बीकानेर रेंज मुख्यालय से आईजी बिपिन पांडे ने 8 पुलिस निरीक्षकों की अंतर रेंज तबादला सूची शनिवार देर रात जारी की। इसमें श्रवणदास संत को दोबारा श्रीगंगानगर जिला आवंटित किया गया है। उनके साथ ही पुष्पेंद्रसिंह भी श्रीगंगानगर भेजे गए हैं। अरविंद बेरड़ और महेंद्र दत्त को हनुमानगढ़ भेजा गया है। हरजिंद्रसिंह को चूरू और विक्रमसिंह, अनिल बिश्नोई व प्रहलादराय को बीकानेर जिले में लगाया गया है। अब एसपी हरेंद्र महावर इन्हें थानों में लगाएंगे।

खबरें और भी हैं...