ओपी गुप्ता कल उपभोक्ता मंच अध्यक्ष का लेंगे चार्ज
श्रीगंगानगर| उपभोक्ता न्यायालय के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश ओमप्रकाश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वे 16 अप्रैल को इस पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला उपभोक्ता मंच की ओर से विक्रेता पर सेवाओं में कमी की शिकायतों को सुना जाता है। मंच उपभोक्ताओं को जुर्माना राशि और वस्तु की वास्तविक कीमत का भुगतान करवाता है।