न्यायालय कल से सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे
श्रीगंगानगर| राज्य में न्यायालयों के खुलने का समय सोमवार से सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। हाईकोर्ट की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। अभी तक शीतकालीन सत्र में न्यायालय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक है। बदला गया समय राज्य सहित जिले की सभी अदालतों में 16 अप्रैल से लागू हो रहा है। ग्रीष्मकालीन सत्र में यह समय अक्टूबर तक जारी रहेगा।