पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम आज व कल, प्रतियोगिताएं होंगी

पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम आज व कल, प्रतियोगिताएं होंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| जिला पुलिस की ओर से 16 अप्रैल को पुलिस लाइन में पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाएगा। एसपी हरेंद्र महावर ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे पुलिस लाइन में मेला आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों को पुलिसकर्मियों द्वारा घुड़सवारी का आनंद दिलाया जाएगा। मेला स्थल पर झूले और खाद्य पदार्थों की स्टॉलें भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों और अच्छा काम करने वाले नागरिकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसके अलावा शाम 7:30 बजे सास्कृतिक कार्यक्रम व आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। 16 अप्रैल को सुबह 8 बजे सेरिमोनियम परेड का आयोजन किया जा रहा है। परेड के बाद पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवा चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा आमजन के लिए पुलिस के हथियारों की प्रदर्शनी भी होगी। डॉग स्क्वॉड भी करतब दिखाकर प्रतिभा दिखाएंगे। एसपी महावर ने बताया कि कार्यक्रम में आम लोग भी भागीदारी करते हुए पुलिस का हौसला बढ़ाएंगे।

खबरें और भी हैं...