पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोड़ जांच शिविर में 152 रोगी लाभान्वित

जोड़ जांच शिविर में 152 रोगी लाभान्वित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर

बाई-सा ग्रुप एवं शैल्बी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जवाहरनगर स्थित तपोवन ब्लड बैंक के हॉस्पिटल में निशुल्क जोड़ जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। रमा सिंगल ने बताया कि इस कैंप में डॉ. नीशु गुप्ता, डॉ. आईपी अग्रवाल द्वारा 152 रोगियों की जांच की गई एवं परामर्श दिया गया। सर्वप्रथम बाईसा ग्रुप की सदस्यों, डॉ. नीशु गुप्ता, डॉ. आई.पी. अग्रवाल, तपोवन प्रन्यास के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल तथा ब्लड बैंक के अध्यक्ष उदयपाल झाझड़िया ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अंजू सैनी, डॉ. रिम्पी गुप्ता, सीमा गुप्ता, मीनू पौद्दार, शशि सिंगल, पूजा सचदेवा, स्वाति जाजू, विक्रम, मनीष आदि उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...