पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्मल जैन ने 134वीं बार किया रक्तदान

निर्मल जैन ने 134वीं बार किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। गुरु सेवक परिवार श्रीगंगानगर इकाई की ओर से तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रभारी निर्मल जैन ने 134वीं बार तथा उनकी प|ी अमिता जैन ने 59वीं बार रक्तदान किया। निर्मल जैन ने कहा कि रक्तदान सबसे महादान है। रक्तदान करके आत्म संतुष्टि मिलती है। इसके माध्यम से किसी को नया जीवन मिलता है, क्योंकि रक्त मानव द्वारा ही दान किया जा सकता है। इस दौरान विकास जैन, प्रकाश, नरेन्द्र, सुमित, नवीन गोयल, राजदीप, अनु नागपाल, मनु जैन, दीपक सोनी, गुरजंट सिंह, सूरज सोनी, जसवंत सुथार, पुलकित, गौरव, राजेश, कुशल जैन, प्रवीण, फतेह सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...