गुरुद्वारा गुरूनानक दरबार में गुरमत समागम सुबह 9 से 1 बजे तक
श्रीगंगानगर। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार में खालसा साजना दिवस बैशाखी के पर्व पर गुरमत समागम का आयोजन 15 अप्रैल को होगा। सेवादार सुखदेव सिंह पंछी ने बताया कि समागम महंत काहन सिंह जी गोनियाना मंडी वालों की सरपरस्ती में भाई घन्हैया जी के 300 साला ज्योति ज्योत शताब्दी एवं श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश उत्सव को समर्पित रहेगा। इस दौरान रविवार सुबह 9 से 1 बजे तक भाई कमलजीत सिंह जी हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर साहिब वाले सहित हजूरी रागी भाई दलीप जी धुरी गुरबाणी कीर्तन और कथावाचक संतोख सिंह जी पटना साहिब वाले खालसा साजना दिवस पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।