पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारवाड़ी मंच ने रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को खाना खिलाया

मारवाड़ी मंच ने रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को खाना खिलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। मारवाड़ी युवा मंच नारी चेतना शाखा की ओर से नए सत्र की शुरुआत रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाकर तथा मिठाई खिलाकर की गई। सचिव सरोज घोड़ेला ने बताया कि नारी चेतना शाखा सामाजिक सरोकारों में अग्रणी है तथा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। सत्र 2018-19 की नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद पीड़ित मानवता की सेवा करके नई कार्यकारिणी द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों का सिलसिला शुरू किया गया है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रिया बिड़ला, स्नेहा वर्मा, संतोष नढाणी, मीनू पौद्दार, संजू गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, मधु शर्मा, अनिता गुप्ता एवं निधि आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...