राधामाधव मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव 27 से
राधामाधव मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव 27 से
श्रीगंगानगर| शंकर कॉलोनी द्वितीय स्थित श्री राधामाधव शिव हनुमान मंदिर का 11वां वार्षिकोत्सव समारोह 27 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा। मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष पंडित शंभूदयाल शास्त्री ने बताया कि 27 को सुबह 9:15 बजे गणेश पूजन के साथ अखंड रामनाम संकीर्तन होगा, जो तीन दिन तक चलेगा।