गौरीशंकर मित्तल लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन बने
श्रीगंगानगर। लॉयन्स क्लब सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर मित्तल को लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल रीजन 14 के जोन प्रथम के लिए जोन चेयरमैन नियुक्त किया है। क्लब के विमल बिहाणी व सचिव आशीष अरोड़ा ने बताया यह नियुक्ति प्रांतपाल शकुंतला गोयल ने की है। इसके चलते एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लॉयन्स क्लब के अनेक सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर विनोद कुमार, ज्ञान अग्रवाल, केसी बंसल, एमएल छाबड़ा, अंजना जैन, सुमेरचंद जैन, विनोद गोयल व ज्योति कांडा आदि मौजूद रहे।