पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. आंबेडकर के प्रतिमास्थल पर की सफाई, आज सामूहिक रूप से मनाएंगे जयंती

डॉ. आंबेडकर के प्रतिमास्थल पर की सफाई, आज सामूहिक रूप से मनाएंगे जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

शहर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को एससी, एसटी, ओबीसी, मुस्लिम, सिख समुदायों के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सामूहिक रूप से मनाई जाएगी। दलित एक्शन कमेटी के बैनर तले सुबह 10 बजे गोल बाजार स्थित आंबेडकर चौक पर पहली बार हो रहे इस सामूहिक समारोह में लगभग पांच हजार लोग मौजूद रहेंगे। दलित एक्शन कमेटी के सदस्य बंटी वाल्मीकि ने बताया कि कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी हजारों लोग शिरकत कर बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। बाबा साहेब की जीवनी पर विशेष रूप से तैयार किए गए भजनों द्वारा गुणगान भी साथ-साथ जारी रहेगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें रूपरेखा तय कर सबको जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में बालकिशन पंवार, लालसिंह मट्टू, सलीम अली चोपदार, कालूराम, राजेश नागर, अंग्रेज सिंह धालीवाल, चमकोर सिंह, धर्मेंद्र मौर्य, विक्की सिवान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्पैंगल स्कूल में विद्यार्थियों ने डॉ. आंबेडकर का चरित्र चित्रण प्रस्तुत किया
स्पैंगल पब्लिक स्कूल में डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती व वैशाखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने बाबा साहेब व पंजाब की संस्कृति का चित्रण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। कक्षा नौ की छात्रा ऐश्वर्या नागपाल व युवनीत ने विद्यार्थियों के समक्ष भीमराव अांबेडकर का चरित्र चित्रण प्रस्तुत करते हुए देश के संविधान निर्माण में उनके महती योगदान के बारे में बताया। अरमान गलहोत्रा व यशिका ने बाबा साहब के जीवन पर कविता प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक नितिन अग्रवाल व प्रधानाचार्य विष्णु स्वामी सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

श्रीगंगानगर। अांबेडकर की प्रतिमा की सफाई करते कांग्रेस सेवादल के सदस्य।

कांग्रेस सेवादल ने बाबा की प्रतिमा पर किया श्रमदान
जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में अांबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर श्रमदान करके पुष्पाजंलि दी गई। इस दौरान श्यामलाल शेखावाटी, राजलता वाल्मीकि, सुरेन्द्र लालगढ़िया, विशाल वाल्मीकि, स्नेहा एवं सरोज मौजूद रहे।

धानक सभा, अन्ना व क्रांति मंच भी देगा श्रद्धांजलि
जिला धानक सभा के अध्यक्ष कश्मीरी लाल इंदौरा ने बताया कि समाज शनिवार को सामूहिक रूप से अांबेडकर चौक पर उत्सव मनाएगा। वहीं अन्ना जन जागृति मंच व सामाजिक क्रांति मंच के संयुक्त तत्वावधान में शाम 6 बजे अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम होगा।

बाबा साहेब की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जाएंगे दिल्ली : उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पुस्तक “डॉ बाबासाहेब अांबेडकर- व्यक्ति नहीं संकल्प’ का विमोचन 14 अप्रैल को दिल्ली में होगा। राष्ट्रपति भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम में शहर के चुन्नीलाल रतवाया भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...