पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आरएसएस की विचार गोष्ठी आज

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आरएसएस की विचार गोष्ठी आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर 14 अप्रैल को दुर्गेश पैलेस के सामने स्थित श्रीपैलेस में शाम 6.30 बजे विचार गोष्ठी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार श्रीपैलेस में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अंतिम रूपरेखा बनाई गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक रिछपाल सिंह ने कहा कि शहर की साफ-सफाई का ध्यान रखने वाले श्रम साधना में लगे हुए बंधुओं को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर का उद्बोधन होगा।

खबरें और भी हैं...