- Hindi News
- National
- विश्व एकीकरण के लिए साइकिल यात्रा कर दिल्ली जा रहे शमशेर सिंह का अभिनंदन
विश्व एकीकरण के लिए साइकिल यात्रा कर दिल्ली जा रहे शमशेर सिंह का अभिनंदन
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
अनूपगढ़ से 10 अप्रैल को साइकिल यात्रा कर दिल्ली जा रहे शमशेर सिंह शुक्रवार को श्रीगंगानगर पहुंचे। वे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राष्ट्रीय और राज्य समस्याओं के बारे में अवगत कराएंगे। श्रीगंगानगर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवकरण नायक ने बताया की गोल बाजार अम्बेडकर चौक पर उनका मोर्चा की टीम ने अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि विश्व एकीकरण करने,आतंकवाद व नक्सलवाद को संपूर्ण खत्म करने, विश्व की एक ही मुद्रा के मुद्दे पर ज्ञापन देंगे। पंजाब से आने वाले दूषित पानी पर रोक लगाने सहित अन्य स्थानीय मुद्दे भी शामिल किए गए हैं। इस दौरान बंटी मौर्य, रमेश नायक, भजनसिंह घारू सहित अन्य सदस्यों ने उनको अम्बेडकर चौक से दिल्ली के लिए रवाना किया।