पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंदुमलकोट सरपंच का कार्यभार वार्ड पंच अनुप्रिया को सौंपा, वोटिंग से हुआ फैसला

हिंदुमलकोट सरपंच का कार्यभार वार्ड पंच अनुप्रिया को सौंपा, वोटिंग से हुआ फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| हिंदुमलकोट सरपंच पद का कार्यभार वार्ड 11 की पंच अनुप्रिया को सौंपा गया है। इसका फैसला पंचों के मध्य हुई वाेटिंग के जरिए किया गया है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन सरपंच कानाराम को दर्ज मुकदमे में दोषी पाए जाने पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उप सचिव व उपायुक्त ने 9 फरवरी 2018 को निलंबित कर दिया था। ग्राम पंचायत हिंदुमलकोट में शुक्रवार को सरपंच पद का कार्यभार सौंपने के लिए पंचायत बैठक का आयोजन करवाया गया। इसमें बैठक में पंचायत समिति विकास अधिकारी गुरतेज सिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी किशन रेलन व कनिष्ठ लिपिक विजय भुंवाल उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति के वार्ड पंच को सरपंच का कार्यभार सौंपने के लिए वार्ड पंचों में सर्वसम्मति नहीं बनने पर वोटिंग करवाई गई। इसमें अनुप्रिया को 9 व प्रिंस सिंह को दो मत मिले। बहुमत के आधार पर अनुप्रिया को सरपंच पद का कार्यभार सौंपा गया। विकास अधिकारी ने उन्हें सरपंच पद पर काम करने के लिए आदेश सौंपे।

खबरें और भी हैं...