पुलिस स्थापना दिवस की तैयारियां, परेड का हो रहा अभ्यास
श्रीगंगानगर| राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में 15 व 16 अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिसकर्मियों का एक दल लाइन में पीटी और परेड करने में व्यस्त है। पुलिस के बहादुर जवान इस दिन अपनी दक्षता का प्रदर्शन करेंगे। आखिरी दिन एसपी हरेंद्र महावर जिले के बहादुर पुलिसकर्मियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करेंगे।