एसडीएम ने कहा, बाल श्रम कराने वालों पर करो सख्त कार्रवाई
श्रीगंगानगर| मानव तस्करी यूनिट की बैठक शुक्रवार को एसडीएम यशपाल आहूजा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। आहूजा ने बैठक में मौजूद अधिकारियों से कहा कि होटलों, फैक्ट्रियों, प्रतिष्ठान तथा ईट भट्ठों का समय-समय पर निरीक्षण करें। जहां कहीं भी बाल श्रम होना पाया जाता है वहां तुरंत कार्रवाई जाए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम पर प्रभावी रोक लगे, शहर में कहीं भी बाल श्रम नहीं होना चाहिए। बैठक में मानव तस्करी यूनिट के प्रभारी सीआई बलवंत राय, विकास अधिकारी गुरतेज सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र पारीक, सदस्य प्रमोद नायक, हरप्रीत सिंह, बनवारीलाल मीणा आदि मौजूद रहे।