- Hindi News
- National
- विकास इंदौरा की मौत के सबूत जुटाने को पुलिस बीकानेर से मंगवाएगी मैग्नेट मशीन
विकास इंदौरा की मौत के सबूत जुटाने को पुलिस बीकानेर से मंगवाएगी मैग्नेट मशीन
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
करीब एक माह पहले बापूनगर निवासी युवक आकाश इंदौरा की मौत के मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाने को चार दिन से प्रयास कर रही है। शुगर मिल के गंदे पानी के गड्ढे में से अब तक पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। अंतत: अब पुलिस बीकानेर आईजी कार्यालय से मैगनेट ट्रैकिंग मशीन मंगवाने जा रही है। इस मशीन से गड्ढे में आकाश के मोबाइल की तलाश की जाएगी। सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि गड्ढे को काफी हद तक खाली कराया जा चुका है, लेकिन कीचड़ काफी है, जिसके कारण पूर्णतया सफाई नहीं हो सकी है। दो दिन से एफएसएल और एमओबी टीम भी मौके पर जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि आकाश के परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या के आरोप में जवाहरनगर थाना में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। इस मामले में हत्या के अभी तक पर्याप्त सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। शुक्रवार को भी सीओ सिटी और पुलिस अधिकारी मौके पर करीब दो घंटे तक जांच करते रहे।