विवाहिता को दो घंटे फर्श पर खड़ा रखा, पैरों पर पड़ गए छाले, परिवाद दिया
संगरिया| विवाहिता को प्रताड़ित करने का एक मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष ने विवाहिता को करीब दो घंटे पक्के फर्श पर खड़ा करने और उसके पैरों पर छाले हो जाने पर पुलिस थाना संगरिया में परिवाद आया है। हरमीत कौर उर्फ पूजा रानी पुत्री बहादर सिंह जाति लबाना सिख निवासी वार्ड 22, गुरुनानक नगर संगरिया ने पुलिस थाना में परिवाद दिया कि उसकी शादी 1 जनवरी 2018 को रविंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र बजीर सिंह जाति लबाना सिख निवासी कोनी जिला श्रीगंगानगर के साथ हुई थी। शादी में उसके माता पिता ने 2 लाख रुपए खर्च किए थे। साथ ही दहेज का पूरा सामान दिया था। शादी के बाद उसकी सास पारी देवी, पति, ससुर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ दहेज की ओर मांग को लेकर रोजाना मारपीट करने लगे। 13 अप्रैल को उसके पति व ससुर ने उसके साथ मारपीट की और पक्के फर्श पर दो घंटे खड़ा रखा जिससे उसके पैरों में छाले हो गए।