पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनलाइन होगा प्रदूषण जांच रिकाॅर्ड, बिना जांच चलने वाले वाहन आसानी से पकड़े जाएंगे

ऑनलाइन होगा प्रदूषण जांच रिकाॅर्ड, बिना जांच चलने वाले वाहन आसानी से पकड़े जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

वाहनों का प्रदूषण जांच रिकाॅर्ड अब ऑनलाइन होगा। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से प्रदूषण जांच सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान मोटर यान प्रदूषण जांच केन्द्र योजना (ऑनलाइन) लागू कर दी है। वाहनों की जांच के लिए प्रदूषण जांच केंद्रों को नेटवर्किंग के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। इससे प्रत्येक वाहन की प्रदूषण जांच का रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगा। नियमित रूप से प्रदूषण जांच नहीं कराने वाले वाहनों की पहचान सुनिश्चित हो सकेगी। ऐसे में बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र के वाहन चलाने वाले आसानी से पकड़े जाएंगे। इसके लिए परिवहन कार्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदूषण जांच केंद्रों को आॅनलाइन करने के लिए सरकार ने प्रदेश स्तर पर रील कंपनी से अनुबंध किया है। कंपनी की ओर से प्रत्येक जिले में केंद्रों पर कम्प्यूटर सहित अन्य उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। पेट्रोल पंपों पर भी प्रदूषण जांच की मशीन रखी जाएगी।

नेटवर्किंग से जुड़ेंगे जांच प्रदूषण जांच केंद्र, जिला परिवहन कार्यालय ने शुरू की तैयारी

वैधता समाप्त होने के बाद लगेगी पेनल्टी

प्रदूषण जांच केंद्र ऑनलाइन होने के बाद वाहन मालिक प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र बनवाएगा। प्रमाण-पत्र की निर्धारित वैधता समाप्त होने के बाद समय पर रीन्यूअल नहीं करवाने वाले वाहन मालिक से सरकार पेनल्टी भी वसूलेगी।

ऑनलाइन दर्ज होगा वाहनों का रिकॉर्ड

प्रदूषण जांच केन्द्र ऑनलाइन होने से वाहनों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन दर्ज होगा। इससे यह पता लग जाएगा कि कौन से वाहन का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र नहीं बना है। जैसे ही वाहन मालिक जांच केंद्र पर प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आवेदन करेगा, उसके मोबाइल पर एसएमएस आएगा।

वाहनों की प्रदूषण जांच अब ऑनलाइन होगी। इसके लिए प्रक्रिया लगातार जारी है। इससे सभी वाहनों के बारे में हमें यह जानकारी मिल सकेगी कि किस वाहन का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र बना हुआ है या अथवा नहीं। जुगल किशोर माथुर, जिला परिवहन अधिकारी

खबरें और भी हैं...