मूंगफली खरीद में मांगी थी रिश्वत, सर्वेयर पर केस
श्रीगंगानगर| नैफेड की मूंगफली खरीद को अनुबंधित कंपनी के सर्वेयर पर किसान से खरीद के बदले 36 सौ रुपए रिश्वत की मांग के आरोपी सर्वेयर पर एसीबी श्रीगंगानगर चौकी में मुकदमा दर्ज हो गया है। एसीबी चौकी प्रभारी एएसपी 19 दिसंबर 2017 को उदयपुर गोदारान के किसान काशीराम जाट ने फोन पर सूचना दी कि कंपनी का सर्वेयर आरोपी अमरीशकुमार किसानों से मूंगफली खरीद करने के बदले प्रति क्विंटल दो सौ रुपए की रिश्वत ले रहा है। शिकायत का सत्यापन करवाया गया।