पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड 30 में मोबाइल टावर का विरोध, लोगों ने हंगामा कर रुकवाया काम

वार्ड 30 में मोबाइल टावर का विरोध, लोगों ने हंगामा कर रुकवाया काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर। शहर के वार्ड 30 में सिंधी कॉलोनी पार्क के पास लगाए जा रहे मोबाइल टावर का शुक्रवार को विरोध हुआ। पार्क के पास मोबाइल टावर लगते देख मौके पर अनेक लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान मोहल्लावासियों ने हंगामा खड़ा कर दिया, मोबाइल टावर लगा रहे कर्मचारियों का विरोध करते हुए नगरपरिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पूर्व पार्षद दयाराम कुलचानिया भी पहुंचे। सदर थाना पुलिस भी मौके पर आई।

पुलिस ने काम रुकवाकर मोबाइल टावर का सामान जब्त कर लिया। पार्षद पुष्पा देवी कुलचानिया ने आयुक्त सुनीता चौधरी को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि वार्ड 30 नगरपरिषद के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। पूर्व में भी नगरपरिषद को इस संबंध में कई बार पत्र लिखे गए हैं, लेकिन परिषद अधिकारी मनमानी करने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...