- Hindi News
- National
- अमन के संदेश से पहली बार महिलाओं की पदयात्रा; गुरुद्वारा से शुरुआत, चर्च मस्जिद हो मंदिर तक पहुंची
अमन के संदेश से पहली बार महिलाओं की पदयात्रा; गुरुद्वारा से शुरुआत, चर्च-मस्जिद हो मंदिर तक पहुंची
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
शहर में बीते दिनों बंद व सोशल मीडिया पर टिप्पणियों को लेकर माहौल बिगड़ने लगा था। बात पुलिस थानों तक भी पहुंची। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। भविष्य में जातिवाद का जहर न घुले...इसलिए शहर की महिलाओं ने एकता कायम रखने को अनोखी पहल की। शहर में पहली बार सदभाव की ऐसी पदयात्रा निकली, जो हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई...हम सब भाई का संदेश अनोखे तरीके से दे गई। श्रीगंगानगर बसाने वाले महाराजा गंगासिंह के चौक पर शुक्रवार दोपहर को महिलाएं पहुंची। यहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व पार्षद नमिता सेठी की अगुवाई में महिलाओं ने सदभाव पदयात्रा का आगाज किया। सबसे पहले पदयात्रा गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची और माथा टेका। इसके बाद गोल बाजार होते हुए इंद्रा चौक के पास गुरुनानक बस्ती वाले चर्च पहुंच प्रार्थना की। यहां से रवाना हो एफ ब्लॉक मस्जिद में अल्लाह काे याद कर अमन-चैन की दुआ मांगी...फिर एल ब्लॉक हनुमान मंदिर में देवी-देवताओं के समक्ष शीश झुका सदभाव की कामना की। पदयात्रा में कमला बिश्नोई, रामादेवी बावरी, अमरदेवी, रुकमा, सायरा, सरोज रानी, मायादेवी, सरला, अंजू, निशा, अंग्रेजकौर व जीतकौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
श्रीगंगानगर. शहर में पदयात्रा निकालती महिलाएं।
ऐसा सदभाव व भाईचारा बरकरार रहे तो शहर में विकास की राह कभी बाधित नहीं होती।
पंडितजी, हनुमान मंदिर
नेक बंदों पर सदा अल्लाह की रहमत रहती है। हमारा शहर एक है और एकता में ही ताकत है।
मोहम्मद चिरागद्दीन, एफ ब्लॉक मस्जिद
नेक बंदों पर सदा अल्लाह की रहमत रहती है। हमारा शहर एक है और एकता में ही ताकत है।
मोहम्मद चिरागद्दीन, एफ ब्लॉक मस्जिद