‘उसकी आवाज भी खुश्बू सी नजर आती है...’ मुशायरा कल
श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय कला मंदिर एवं वटवृक्ष संस्था श्रीगंगानगर के संयुक्त तत्वाधान में 15 अप्रैल को “उसकी आवाज भी खुश्बू सी नजर आती है... मुशायरा होगा। कार्यक्रम चौधरी रामजस कला सदन आॅडिटोरियम में शाम 6:31 बजे शुरू होगा। इसमें शायर जनाब अरुण शहैरिया ताइर, सुरेंद्र शर्मा सत्यम , बन्नी गंगानगरी , दौलतराम अनपढ़, प्रेम भटनेरी, मंगलसिंह नाचीज, कुलविंदर कामिल, सत्यपाल जोइया, राजेंद्र सिंह सहु, निष्ठा गुप्ता डाॅ. राहुल अग्रवाल व अन्य भाग लेंगे। मुख्य अतिथि विधायक कामिनी जिंदल होंगी।