9वीं और 11वी की परीक्षा शुरू, दो पारियों में होगी
श्रीगंगानगर| 10 वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद समान परीक्षा परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार से 9 वीं व 11वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा दो परियों में हो रही हैं। पहले दिन दोनों ही परियों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई। समान परीक्षा प्रभारी भूपेश शर्मा ने बताया कि जिले में हिंदी माध्यम के 881 केंद्रों और अंग्रेजी माध्यम के 73 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने को 10 उड़नदस्ते भी बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में स्कूलों की जांच के आदेश दिए गए हैं।