पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों का विरोध कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल जताया रोष

महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों का विरोध कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

महिला उत्पीड़न जैसे जघन्य अपराधों पर सरकार के विफल रहने के विरोध स्वरूप जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहारण के निर्देश पर अांबेडकर सर्किल से गांधी चौक तक यह मार्च निकाला गया। इसमें अजय सहारण, राजकुमार गौड़, अंकुर मगलानी, जगदीश जांदू, श्यामलाल शेखावाटी, पवन गौतम, प्रेम नायक, जगदीश घणघस, कश्मीरीलाल जसूजा, राजलता वाल्मीकि, प्रवीण शर्मा, प्रेम भाटिया, कश्मीरी इन्दौरा, अशोक भूतना, ललित बहल, धर्मेन्द्र मौर्य, राजेश नागर सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद शामिल हुए। वहीं, उन्नाव एवं कठुआ में बच्चियों से हुए दुष्कर्म के विरोध में गंगानगर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्षद कमला बिश्नोई के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। मार्च सुखाड़िया शॉपिंग सेंटर से भारत माता चौक सुखाड़िया सर्किल तक निकाला गया। इसमें बनवारीलाल बिश्नोई, सोहन नायक, परमेश्वरी देवी नायक, मधु सोनी, सीमा रानी, नवाब खान, इमरान खान, राकेश कुमार, कृष्णलाल, ओमी प्रधान, राकेश नायक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...