सात सूत्री मांगों पर कर्मचारियों की सरकार से बनी सहमति
श्रीगंगानगर| 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश में आंदोलनरत कर्मचारियों की सरकार से हुई वार्ता में सहमति बन गई है। संघर्ष समिति सतीश शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की मंत्रिमंडलीय उपसमिति के साथ जयपुर में शासन सचिवालय में गुरुवार को तीसरे दौर की वार्ता हुई। विभागीय मांगों के लिए अलग-अलग सभी विभागों के मंत्रियों के साथ विभागीय कर्मचारी संगठनों की 25 अप्रैल तक वार्ताएं जारी रखने का निर्णय हुआ।