ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की दी जानकारी
भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर
जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को नाथांवाली दो एमएल स्थित अटल सेवा केंद्र में विधिक शिविर लगाया गया। पूर्णकालीन सचिव धनपत माली के निर्देशानुसार जागरूकता टीम के सदस्य एडवोकेट वेदप्रकाश नारंग तथा पैरालीगल वॉलंटियर अरविंद जोशी ने उप सरपंच संतोष स्वामी और सचिव शारदा शर्मा के सहयोग से शिविर लगाकर लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी कुरीतियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।