प्रशासन से मांग- गरीबों की बस्तियों तक भी पहुंचे अन्नपूर्णा वैन से भोजन
श्रीगंगानगर| अन्नपूर्णा रसोई वैन के माध्यम से गरीब बस्तियों में भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इस संबंध में नेहरा नगर महिला मण्डल संगठन अध्यक्ष सपना भारती ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि शहर में ऐसी अनेक बस्तियां, जहां गरीब परिवार रहते हैं। इन तक यदि अन्नपूर्णा वैन का खाना पहुंचता है तो इन्हें राहत मिलेगी।